फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
नवजीवन किसान पी जी कालेज में एन एस एस शिविर में स्वंय सेवक। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। नवजीवन किसान पीजी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने गांव पलड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली। लोगों को बेटी बचाने और उनकी शिक्षा पर विशेष जोर देने के लिए जागरूक किया गया। प्रथम इकाई के मौखिक सत्र में विनीत कुमार शर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय इकाई की स्वयं सेविकाओं द्वारा मोहल्ला हीरालाल में कन्या भ्रूण हत्या के प्रति नगर वासियों को जागरूक किया गया। कन्याओं को बचाने के लिए समाज को प्रेरित किया गया। इसी क्रम में कमला ने हिंदी और संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी प्राचार्य डॉ. कपिल कुमार, विनीत भड़ाना एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें