बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान देव चौधरी 86.04%
बहसूमा। सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा ने पूरे क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विज्ञान वर्ग में सरण्या सिंह ने 88.61 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। देव चौधरी 86.04 अंकों के साथ द्वितीय और रिया सोलंकी 85.06 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। कॉमर्स वर्ग में सिंबुल 85.02 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आस्था सिरोही 82.02 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व अंश 80.01 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है।
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान देव चौधरी 86.04%
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान देव चौधरी 86.04%
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान देव चौधरी 86.04%