फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पशु चारे के लिए बरसीम का बीज उपलब्ध कराया

विज्ञापन
चारे के लिए बरसी का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे में स्थित पशु चिकित्सालय पर पशुपालक किसानों को चारे के लिए बरसीम का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया गया। पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि सरकार की योजना अतिरिक्त चारा विकास कार्य राज्य योजना के अंतर्गत मिनी किट उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के मुताबिक गांव गडीना के किसान रविंद्र, सत्येंद्र, प्रकाश, ओम प्रकाश फलावदा के खचेडू, बलदेवा सहित गांव नंगला काटर, झिंझाड़पुर, तखावली, नंगला हरेरू आदि गांव के 48 पशुपालक किसानों को निशुल्क बरसी का बीज वितरित किया गया। डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि किसानों को बरसी का चारा बोने से लाभ मिलेगा। दुधारू पशुओं को भी अधिक लाभ होगा। पशुओं को बरसी का चारा खिलाने से दूध में काफी बढ़ोतरी होगी। इससे पूर्व किसानों को कम दामों पर जई का बीज उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें