फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली समाज मेरठ महानगर ने मनाया रक्षाबंधन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बंगाली समाज मेरठ महानगर के तत्वावधान में सोमवार को नील गली स्थित मेढ़ राजपूत धर्मशाला में रक्षाबंधन मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजक विश्वजीत ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा का स्वागत किया। बंगाली समाज की महिलाओं ने तिरंगे को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद कमल दत्त शर्मा को राखी बांधी गई और राष्ट्र रक्षा एवं सामाजिक एकता का संकल्प दिलाया। कमलदत्त शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की स्मृति में हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बंगाली समाज की आराध्य देवी ढाकेश्वरी माता का मंदिर आज हमारे देश की सीमा से बाहर है। अध्यक्षता हिमांशु गर्ग ने तथा संचालन पंकज गोयल ने किया। इस दौरान मौसमी कोटल, चैताली काले, मणिमा सामंत, सोनाली जाना, परमिता दास, संजय किटल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें