भोपा के बेलडा में विजेता टीम को ट्राफी भेंट करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेलड़ा की टीम ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर, भोपा। क्षेत्र के गांव बेलड़ा में चल रही दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बेलड़ा की टीम ने गाजियाबाद को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बेलड़ा ने गाजियाबाद को कड़े मुकाबले में 15-13, 15-12 से हराकर ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथियों पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात तोमर उर्फ गुड्डू, आजम अली और इरफान अली ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। आयोजन में मास्टर विजय, फरीद, रहमान, सुशील, सुहेल, जावेद, चंद्रेश, आदित्य, अजय और डॉ दीपक आदि का सहयोग रहा।