फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीयर की दुकान का सेल्समैन 5.54 लाख लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में गगोल मोड़ स्थित बीयर की दुकान का सेल्समैन 5.54 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। गंगानगर के रजपुरा निवासी रामवीर सिंह की गगोल मोड़ पर बीयर की दुकान है। जिसकी देखरेख उनका साला लोनी निवासी सोनू कुमार करता है। दुकान पर चार वर्ष से नगला कोठी इटावा निवासी विजय बाबू सेल्समैन था। आरोप है कि एक सितंबर से उसने दुकान पर हुई बिक्री का मिलान नहीं कराया। 15 सितंबर की रात वह 5.54 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोप है कि अपने साथी और गारंटर भीम निवासी सरसई नापर इटावा के साथ मिलकर उसने रकम हड़प ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें