गंगानगर। डिवाइडर रोड श्री साईं सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट वृद्ध आश्रम दादा-दादी निवास पर रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के दिशा निर्देशन में हुआ। अध्यक्ष डॉ. अनुपमा सिंह ने छात्राओं को बताया कि आश्रम संचालिका नम्रता शर्मा ने छात्राओं से बातचीत में कहा नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी को साथ लेकर सेवा भावना से चले तो जीवन के अंतिम पड़ाव में दादा-दादी को एकाकी जीवन ना बिताना पड़े। संयोजन डॉ. शुभम त्यागी द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. मीनाक्षी जैन व डॉ. शिवानी त्यागी, अतुल त्यागी, प्रवीण जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में साक्षी अहलावत, स्वाति गौतम, शालनी, सिया, शिवानी, संध्या, आकांक्षा, सादिया, रीना आदि मौजूद रहे। संवाद