मेरठ। मेरठ कॉलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दिल्ली की ओर से आयोजित बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। इग्नू के नोएडा क्षेत्रीय केंद्र में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अंजना पर्यवेक्षक के रूप में दोनों प्रवेश परीक्षाओं में मौजूद रहीं। प्रथम पाली में बीएड और दूसरी पाली में बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें 88 प्रतिशत आवेदक उपस्थित रहे। डॉ. अंजना ने बताया की बीएड एवं बीएससी नर्सिंग दोनों ही कोर्स इग्नू के फैलोशिप कार्यक्रमों में से हैं। कोऑर्डिनेटर प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि नोएडा क्षेत्रीय केंद्र में केवल मेरठ कॉलेज ही बीएड के कार्यक्रम को संचालित करता है। यह 2 वर्ष का है और प्रत्येक वर्ष 50 आवेदक बीएड के लिए क्षेत्रीय केंद्र नोएडा को संस्तुत किए जाते हैं। इस दौरान डॉ. हरजिंदर सिंह, देवेंद्र कुमार, घनश्याम यादव, विपिन कुमार, रविंद्र शर्मा, अमित हरीश एवं सुभाष आदि का विशेष योगदान रहा।