फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्लॉक परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया

विज्ञापन
सरूरपुर। ब्लॉक परिसर में विकास कार्य का उद्धाटन करते प्रमुख व पूर्व राज्यसभा सांसद। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। ब्लॉक परिसर में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सदस्य ठाकुर विजयपाल सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। जिसमें विशाल तिरंगा, सेल्फी पॉइंट व प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया।पूर्व राज्यसभा सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्र के विकास को लेकर निरंतर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय का सौंदर्यीकरण न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाएगा बल्कि आम जनता के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा नेता समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें