फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
5बी-फलावदा के गांव दांदूपुर में मारपीट के दौरान घायल हुआ सतबीर। (फलावदा) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
रंजिश में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव दांदूपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मवाना सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव दांदूपुर में दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से सतबीर, सतपाल व दूसरे पक्ष से अशोक, राहुल, धर्मवीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक केंद्र मवाना में भर्ती कराया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

5ए-फलावदा के गांव दांदूपुर में मारपीट के दौरान घायल हुआ सतपाल। (फलावदा)- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें