गंगानगर। ललसाना गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह गांव में ही आटा चक्की पर मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम को उसने कई दिनों की मजदूरी के रुपये मांगे तो उसके साथ बिट्टू, कल्लू और अन्नू ने पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। गंगानगर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-