फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां-बाप से गाली गलौज का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक युवक ने कालोनी के दबंगों से मां-बाप से गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और मारपीट की। लाठी-डंडों व पंच से उसे बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गंगानगर के वृंदावन एन्कलेव निवासी दीपक जायसवाल ने बताया कि उसके माता पिता किराए पर रहते हैं। वह उनसे मिलने गया था। इसी दौरान पड़ोसी ने माता पिता से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके घर पर मौजूद मोहम्मद फारुख सैफी व उसके साथियों ने गाली गलौज की। उसने डायल 112 को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कर समझौता करा दिया। दीपक ने बताया कि वह रात में न्यूटिमा हास्पिटल से ड्यूटी कर वापस आ रहा था। इसी दौरान साकेत चौराहे पर शौर्य कुमार, फारुख सैफी, दानिश सैफी व उसके साथियों ने जबरन उसकी कार रुकवा ली। उसे कार से बाहर खींचकर पंच व लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सिविल लाइन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिविल लाइन एएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें