फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हड़पे गए दो करोड़ रुपये वापस मांगने पर मारपीट, धमकी दी

Wed, 17 Sep 2025 10:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ठगे गए दो करोड़ रुपये वापस मांगने पर महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में श्यामनगर निवासी शाहना ने बताया कि उसके पति रईस ने 28 नवंबर 2024 को लिसाड़ीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि एक्सपोर्ट कारोबार के नाम पर शाहना के भाई चांद, अहसान और चांद के पुत्र फैसल व शाहबाज ने उसके पति के दो करोड़ रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। चांद और फैसल इस मामले में वांछित हैं और अहसान जमानत पर जेल से बाहर है। आरोपी लगातार मुकदमा वापस न लेने पर धमकी दे रहे हैं। 26 अगस्त को वह रुपये मांगने पुत्र साद के साथ आरोपियों के सराय बहलीम स्थित आवास पर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। किसी तरह वह दोनों जान बचाकर घर पहुंचे। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें