सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋजु रावत के निर्देशन में हुआ, जबकि कॉलेज की एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी ने मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि एक अच्छा नागरिक बनने के लिए अनुशासित जीवन जरूरी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति और उच्च आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान हवलदार अनूप कुमार व हवलदार नागेंद्र सिंह ने कैडेट्स को एनसीसी के महत्व और इससे जुड़ी विभिन्न सुविधाओं तथा प्रमाणपत्रों के लाभों के बारे में जानकारी दी। भर्ती प्रक्रिया में कुल 54 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 26 छात्रों का चयन प्रथम वर्ष के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण शामिल था। कार्यक्रम के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में कैडेट्स ने फौजी भाइयों के लिए राखियां बनाकर भेजीं।