फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी ओ से सहयोग की अपेक्षा की, अधीनस्थों ने स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। खंड विकास अधिकारी माछरा का स्थानांतरण हो जाने पर नए बीडीओ के रूप में गोपाल गोयल की तैनाती की गई है। उनके यहां आने पर ब्लॉक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। माछरा ब्लॉक के बीडीओ सुरेंद्र सिंह का मवाना ब्लॉक में तबादला हो गया। उनके स्थान पर गोपाल गोयल को तैनाती मिली। उन्होंने ब्लॉक का शुक्रवार को चार्ज ले लिया। ब्लॉक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बीडीओ गोपाल गोयल से सहयोग की अपेक्षा की। यहां ब्लॉक प्रमुख माछरा कौशल्या देवी एवं उनके पति पूर्व प्रमुख ब्रजवीर सिंह ने बीडीओ सुरेंद्र सिंह के सहयोग की प्रशंसा की। यहां एडीओ शशि शर्मा, अताउर रहमान, अमित कुमार, परवेश कुमार, जेई प्रमोद कुमार, रजनी चतुर्वेदी, केके शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव विश्वास शर्मा, लोकेश कुमार, प्रवीण, विदित शर्मा, आशीष, शिवम यादव, प्रियंका यादव, कर्मवीर सिंह, राजो देवी, भोपाल, अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें