फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएवी की टीम ने 64 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बीएवी क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को बीएवी और एसडीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें बीएवी की टीम ने 64 रन से मैच जीता। एसटीएस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी बीएवी की टीम ने 20 ओवर में 273 रन बनाए। इसमें कृष्णा ने 70 गेंद में शानदार 103 रन की पारी खेली। सात्विक ने भी 58 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसटीएस एकेडमी की टीम मात्र 209 रन ही बना सकी। इसमें टीम की ओर से इशांत ने 77 और तुषार पाल ने 54 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हुजैफा ने तीन विकेट लिए। इस तरह बीएवी ने जीत प्राप्त की। इस मौके पर कोच बलराम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें