फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएवी की टीम ने 107 रन से जीता मैच

Thu, 08 Jan 2026 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बीएवी क्रिकेट एकेडमी और वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी मैच खेला गया। बीएवी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में वैष्णवी एकेडमी को 209 रनों का लक्ष्य दिया। प्रखर प्रताप ने 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। एसपीएस ने 30 व चित्रांश ने 22 रनों का योगदान दिया। वैष्णवी के गेंदबाज अगम राजपूत ने 4 और आदि व शुभम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी की टीम 16.2 ओवरों में मात्र 101 रन पर सिमट गई। आरव और अनमोल ने 21-21 रन बनाए। बीएवी के गेंदबाज एसपीएस 5 और साद अमीश ने दो-दो विकेट लिए। बीएवी ने 107 रनों से मैच को जीता। मैच के मैन ऑफ द मैच रहे एसपीएस को कोच अंशुल व बलराम ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच उमेश कुमार ने बताया कि छोटे बच्चों में क्रिकेट की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मैच कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें