फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएवी क्रिकेट एकेडमी ने 89 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। बीएवी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बीएवी क्रिकेट एकेडमी और छाया क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बीएवी की टीम ने 89 रन से जीत प्राप्त की। बीएवी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। इसमें स्पाइडी ने 90, कृष्णा ने 86 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रीता कश्यप ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छाया क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी। इसमें रिया ने 62 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में बीएवी की ओर से अजहर अंसारी ने 5 विकेट व मोहम्मद माज ने दो विकेट लिए। बीएवी की टीम ने 89 रन से जीत प्राप्त की और अजहर अंसारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें