परीक्षितगढ़- भगवान गणेश की प्रतिमा को चेयरमैन हिटलर त्यागी तिलक कर शोभा यात्रा का शुभांरभ करते
परीक्षितगढ़। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में होनी वाली 15वें गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ समिति अध्यक्ष हिटलर त्यागी ने भगवान गणेश की आरती व तिलक कर किया। इसके बाद नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गणेश उत्सव पांच दिन चलेगा मंगलवार को संगीतमय सुंदर कांड का पाठ रात्रि 7 बजे होगा, बुधवार को श्री राधा रानी का रसमय संकीर्तन होगा, गुरुवार को सदर काली मां मंदिर के सेवादारों द्वार नगाड़ों के साथ बप्पा की महाआरती होगी तथा शुक्रवार को बप्पा की विसर्जन यात्रा होगी। संवाद