फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीणों को दी बैंक संबंधित जानकारी

विज्ञापन
लावड़- महलका में आयोजित बैंक के कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
लावड़। वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान के तहत महलका गांव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केनरा बैंक प्रधान कार्यालय बेंगलूरू के महाप्रबंधक व जीसीएफओ अमित मित्तल पहुंचे। मुख्य अतिथि का उप महाप्रबंधक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महलका व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकित जैन ने भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। अमित मित्तल ने कहा कि वित्तीय समावेशन प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में है और बैंक का प्रयास है कि हर नागरिक बैंकिंग सेवाओं से जुड़कर बचत, डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित रूप से अपनाएं। बी वेंकट ने कहा कि इस अभियान से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा। सुशील कुमार मजूमदार ने कहा कि वित्तीय सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिम्मेदारी है। राकेश कुमार खन्ना ने बताया कि अभियान के दौरान हजारों नए खाते खोले गए हैं। जिले के विभिन्न बैंकों के सहयोग से यह अभियान सफल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें