फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंककर्मी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बा के वार्ड दो निवासी बैंककर्मी ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि वार्ड दो निवासी अंकुर पुत्र स्वर्गीय राजपाल कस्बा खरखौदा में ही एसबीआई बैंक शाखा में संविदा पर कार्यरत था। अंकुर अपनी पत्नी, दो बेटी व एक बेटे के साथ रहता था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह कमरे की कुंडी बंद कर छत में लगे पंखे से रस्सी के सहारे फांसी पर लटक गया। काफी समय तक कमरा नहीं खुलने पर जब उसकी पत्नी ने देखा तो वह मृत अवस्था में लटका मिला। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें