धामपुर। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते नगर के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
स्योहारा, मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले कांवड़िए नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरते हैं। ऐसे में बड़े वाहनों के प्रवेश से कांवड़ियों के आवागमन में दिक्कत होती है। शिवभक्तों की सहूलियत के लिए पोस्ट आफिस, खारीकुआं से पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कोतवाल अनुज कुमार तोमर का कहना है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर के मुख्य बाजार में चार पहिया, बड़े वाहनों के प्रवेश को रोक लगाई गई। कोई उल्लंघन का प्रयास करेगा, कार्रवाई हाेगी।