बागपत के राजपुर खामपुर गांव में परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में बड़ौत पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार गांव से चला गया है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि आरोपियों के डर से गांव छोड़ा है।
पीड़ित परिवार ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन अक्तूबर 2018 को आठ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। इसमें महावीर, राजेश, रॉकी, डिम्पल, शालू, पिंकी घायल हो गई। उन्होंने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से सांठगांठ कर आरोपियों ने उल्टे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ितों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एक मार्च को न्यायालय के आदेश पर बड़ौत पुलिस ने नितिन, लोकेंद्र, राजीव, विक्रांत, सुनील, रवि, राहुल, गुड्डू निवासी राजपुर खामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही पुलिस को 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि पीड़ित परिवार ने आरोपियों के डर से गांव छोड़ दिया है।
वहीं आरोपी फैसला न करने पर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस उन पर फैसले का दबाव बना रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजा, महावीर, राजेश, डिम्पल, पिंकी, शालू, विकास आदि रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/