फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेखौफ बदमाशों ने किसान की गोली मारकर ली जान, कार में मिला शव

Tue, 11 Apr 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के बदरखा गांव में खेतों पर खड़ी कार में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि किसान सोमवार शाम को अपने घर से कार लेकर निकला था लेकिन रात भर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सोमवार देर रात बदरखा गांव में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह कार में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदरखा गांव का रहने वाला अमित कुमार (38) पुत्र ओमवीर सिंह सोमवार दोपहर घर से कहीं जाने के लिए अपनी कार लेकर गया था। जो देर रात तक घर वापस नहीं आया।

यह भी पढ़ें: Muzaffaranagar: पेड़ से टकराई बोलेरो, महिला समेत तीन की मौत, दो बेटे घायल
विज्ञापन


बताया कि मंगलवार सुबह मृतक का पिता ओमवीर गांव के ही कुछ किसानों के साथ खेत में पहुंचा तो उसे अमित की कार खड़ी मिली। उसने कार के अंदर देखा तो उसमें अमित का लहूलुहान शव पड़ा था। जांच की गई तो सामने आया कि किसान की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी मिलने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें