फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नलकूप पर पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 29 Aug 2023 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय सराय मोड़ के पास एक युवक का शव नलकूप पर पेड़ पर लगे फंदे से लटका मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नही हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


सिंघावली गांव के रहने वाले फेरु के नलकूप पर अज्ञात युवक ने गमछे से फांसी पर मंगवालर की सुबह अज्ञात युवक का शव लटका मिला। जिसकी सूचना पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। इसके अलावा पेड़ पर एक पानी की बोतल और एक गमछा भी रखा हुआ मिला है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगो से युवक की शनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। आसपास के किसानों का कहना है कि कई दिनों से मृतक युवक ठेके के आसपास बीयर पीता नजर आया है, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने युवक के फोटो को आसपास के ग्राम प्रधानों को भेजकर शनाख्त का प्रयास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें