फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ढाई सौ रुपये कैशबैक के चक्कर में 97 हजार रुपये गंवाए, मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Jan 2023 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उसने बैंककर्मी को कॉल कर कैशबैक नहीं मिलने की बात कहीं तो उसने एक महिला को से बात कराई। जिसने उसके मोबाइल पर लिंक भेजकर कैशबैक रिसीव करने के लिए कहा।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में ढाई सौ रुपये के चक्कर में एक व्यक्ति ने 97 हजार 760 रुपये गवां दिए। रमाला थाना क्षेत्र के बुढ़पुर गांव के एक युवक ने क्रेडिट कार्ड से ढाई सौ रुपये कैशबैक के चक्कर में 97 हजार 760 रुपये गवा दिए। ठगी का शिकार हुए एक युवक ने बैंककर्मी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन


बुढ़पुर गांव के रहने वाले रोबिन पुत्र बिजेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास एक कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए निवेदन किया था। जिसने 100 रुपये के पेट्रोल की खरीदारी पर 250 रुपये कैशबैक मिलने का भी झांसा दिया था। 

यह भी पढ़ें: PHOTO: जोशीमठ की तरह यूपी के बागपत में घर छोड़ने को मजबूर लोग, जमीन धंसने से 25 मकानों में आईं मोटी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसने अपना क्रेडिट कार्ड बनवा लिया और कार्ड से खरीदारी की। लेकिन उसे कैशबैक नहीं मिला। उसने बैंककर्मी को कॉल कर कैशबैक नहीं मिलने की बात कहीं तो उसने एक महिला को से बात कराई। जिसने उसके मोबाइल पर लिंक भेजकर कैशबैक रिसीव करने के लिए कहा। जिसे खोलते ही उसके बैंक खाते से 97 हजार 960 रुपये कट गए। 

इसके बाद उसने बैंककर्मी को फोन किया, लेकिन तभी उसे फोन बंद आ रहा है। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। उधर थाना प्रभारी मदनपाल सिंह का कहना है कि बैंककर्मी शिवम व एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
 
पहले लिंक भेजकर 16 हजार रुपये भेजे, फिर 27 हजार उड़ाए
छपरौली क्षेत्र के जागोस गांव के रहने वाले रोहित शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर को उसके फोन नंबर पर एक लिंक आया। जिसको टच करते ही उसके बैंक खाते में 16200 रुपये आ गए।

19 अक्टूबर को उसके मोबाइल फोन पर दोबारा से वही लिंक आया। जिसे खोलने के लिए उसने टच किया तो उसके बैंक खाते से 27 हजार रुपये उड़ा दिए गए। जिससे उसे दस हजार 800 रुपये की ठगी की गई। युवक ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। उधर थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि मुकदमे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें