फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: बंदरों को भगाने के चक्कर में छत से गिरकर घायल हुआ युवक, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Sat, 24 Sep 2022 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बंदरों के कहर से जनता परेशान है। यहां कई क्षेत्रों में बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। शनिवार को बंदरों को भगाने के चक्कर में एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को चांदीनगर थानाक्षेत्र के रटौल कस्बे में बंदरों को भगाने के चक्कर में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन दिल्ली के अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रटौल निवासी प्रमोद(32) पुत्र दिनेश शनिवार सुबह छत पर बंदरों के झुंड को भगाने के लिए गया था। उसी दौरान बंदर को भागते समय उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: बारिश में जूते भीगे, सपने टूटे, पर कम नहीं हुआ अग्निवीरों का जज्बा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को घायल अवस्था में परिजन दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में बंदरों का आतंक ज्यादा बढ़ गया है।उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं युवक की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें