फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: डीएपी खाद को लेकर किसानों में मची मारामारी, जमकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 05 Dec 2022 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सोमवार को डीपीए खाद को लेकर किसानों में मारामारी मची रही। दरअसल, पिछले एक माह से केंद्र पर डीपीए खाद नहीं पहुंचा था। ऐसे में किसान भारी संख्या में जुट गए और हंगामा हो गया। पुलिस की मौजूदगी में डीपीए का वितरण करना पड़ा।
विज्ञापन
सेंटर पर लगी किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में डीएपी खाद को लेकर सोमवार को मारामारी मची रही है। भारी भीड़ के कारण पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद वितरित की गई। खाद के लिए किसानों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। इसके बावजूद काफी संख्या में किसानों को बगैर खाद के लौटना पड़ा।

विज्ञापन


पिछले एक माह से डीएपी नहीं आने से किसान परेशान थे क्योंकि गेंहू की फसल की बुवाई लगातार प्रभावित हो रही थी। यही कारण था कि आज जनपद के लगभग सभी केंद्रों पर सुबह से ही डीएपी लेने के लिए मारामारी मची रही। जब किसानों को पता चला कि डीएपी केंद्रों पर आ गई है, किसान केंद्रों की ओर दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें: Shamli: जेल से बाहर आने के बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने विधानसभा सदस्य पद की शपथ
विज्ञापन


किसानों की केंद्र पर भीड़ व हंगामा बढ़ने की सूचना पर पुलिस भी बुलाई गई। पुलिस के साथ भी किसानों की तीखी नोंकझोंक हुई।  किसानों का आरोप था कि केंद्र के अधिकारी अपने जानकारों को ही डीएपी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


गहमा-गहमी के बीच पुलिस की देखरेख में डीएपी वितरित किया गया। इसके बावजूद स्टॉक देखते ही देखते खत्म हो गया। मांग के अनुरूप डीएपी नहीं मिलने से बहुत से किसान प्रशासन को कोसते हुए अपने घरों को लौट गए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें