फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सड़क पर नमाज पढ़ने और मुबारकबाद देने पर छपरौली विधायक समेत नौ के खिलाफ मुकदमा

Sun, 23 Apr 2023 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सड़क पर नमाज पढ़ने और टेंट लगाकर ईद की एक दूसरे को मुबारक बाद देने के मामले में छपरौली विधायक समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Eid - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में छपरौली रोड पर ईदगाह के सामने सड़क पर नमाज अदा करने और टेंट लगाकर ईद की मुबारकबाद देने के मामले में पुलिस ने छपरौली विधायक, शहर काजी, बसपा के नगरपालिका बड़ौत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत आठ नामजद व अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


ईद उल फितर की नमाज सडको अदा  किए जाने पर शासन ने रोक लगा रखी थी।  इसके बावजूद नगर में ईदगाह के  सामने हजारों लोगों ने ईद की नमाज सड़क पर पढ़ी। एसपी मनीष मिश्र ने फोर्स के साथ सड़क से भीड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन नमाजियों की तादाद ज्यादा होने के कारण पुलिस बल कुछ नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पूर्व विधायक संगीत सोम के साथियों ने स्कूल डायरेक्टर पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


पुलिस को पीछे हटना पड़ा और सड़क पर ही नमाज अदा की गई। इस सूचना पर डीएम राजकमल यादव और एसपी अर्पित विजयवर्गीय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए बड़ौत कोतवाली पर तैनात एसएसआई महेंद्र चौहान ने शहर इमाम आरिफ उल हक के अलावा छपरौली विधायक डॉ. अजय समेत लोकदल नेता अश्वनी तोमर, गौरव तोमर, इरफान मलिक, विश्वास चौधरी और बसपा से  नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें