ब्लॉक बिनौली पर सीडीओ का घिराव कर अपनी समस्या रखते कारीगर।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बिनौली में टूल किट मिलने से वंचित रहे अलग-अलग कार्य करने वाले कारीगरों ने शनिवार को खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर सीडीओ का घेराव कर उनके सामने अपनी समस्या रखी। इस दौरान उन्होंने किट वितरण करने वाले लोगों पर उन्हें किट नही देने का आरोप लगाया।
जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को ब्लॉक बिनौली पर प्लम्बर, राजमिस्त्री, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर व फिटर का कार्य करने वाले कारीगरों को टूल किट का वितरण किया गया।
यह भी पढ़ें: Baghpat News: थाना बिनौली पर तैनात सिपाही की कैंसर से मौत
संबंधित कार्य करने वाले कारीगरों का आरोप है कि टूल किट वितरण करने वाले लोगों ने किसी को प्रशिक्षण भी नही दिया और ये कार्य न करने वाले लोगों को किट का वितरण कर दिया।
जब वह किट लेने पहुचें तो उन्हें शनिवार को आने की बात कहकर लौटा दिया। किट लेने के लिए कारीगर लोग ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से 12 बजे तक बैठे रहे लेकिन किट देने कोई नही आया।
इस दौरान वहां पहुंचे सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल व बीडीओ राजीव कुमार का कारीगरों ने घिराव कर उनके सामने अपनी समस्या रख किट उपलब्ध कराने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें किट दिलवाने का आश्वाशन दिया।