बेडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि
- फोटो : संवाद
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यक्ष योगेश त्यागी ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में गर्ल्स सिंगल अंडर-9 कैटेगरी में जेनेलिया और काव्य चौधरी फाइनल में पहुंची। गर्ल्स सिंगल अंडर-11 कैटेगरी में स्वरा यादव और आराध्या भड़ाना फाइनल में पहुंचीं। गर्ल्स सिंगल अंडर-13 कैटेगरी में अरायना चौधरी और अवनी प्रधान ने फाइनल में प्रवेश किया। गर्ल्स सिंगल अंडर-15 कैटेगरी में गर्विता त्रिपाठी और अरायाना चौधरी फाइनल में पहुंचीं। गर्ल्स डबल अंडर-11 कैटेगरी में जेनेलिया-आराध्या यादव और नैंसी-नंदिनी की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर आयोजन सचिव विशेष काकरान, अध्यक्ष सुशील त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद