मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को कैथलेब क्रिकेट क्लब और बड्ढा चैंपियंस टीम के बीच मैच हुआ। इसमें बड्ढा चैंपियंस की टीम ने सात विकेट से मैच जीता। कैथलेब टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। टीम की ओर से साहिल ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। गेंदबाजी में गाजी अहमद और मोहम्मद मास्टर ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड्ढा चैंपियंस ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए और सात विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आमिर ने सबसे अधिक 45 रन बनाए। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने विजेता टीम को सम्मानित किया। संवाद