फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बड्ढा चैंपियन ने मऊखास को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
हनी क्रिकेट मैदान में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बड्ढा चैंपियन और मऊखास वॉरियर के बीच मैच खेला गया। इसमें बड्ढा चैंपियन ने सात विकेट से मैच जीता। मऊखास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान 164 रन बनाए। इसमें निशांत तोमर ने सबसे अधिक 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक सिद्धू और वसीम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड्ढा चैंपियन की टीम ने 15.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता। इसमें दीपक सिद्धू ने शानदार 68 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, विपुल शर्मा, हर्षित सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें