मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कक्षा-12 की छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व धमकी देने के मुजफ्फरनगर जिले के आरोपी अरमान को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार है। छात्रा की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी से उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही आरोपी ने कहा था कि वह छात्रा को लेकर भाग जाएगा। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने खतौली थाना क्षेत्र के गांव कलावड़ा निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद