फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल से शुरू होंगी वार्षिक कोर्सों की बैक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से शुरू होंगी वार्षिक कोर्सों की बैक परीक्षाएं
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी के वार्षिक कोर्सों की बैक परीक्षाएं 20 से शुरू हो रही हैं। 69 केंद्रों पर होने वाली परीक्षाओं में 30 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनके एडमिट कार्ड सीसीएसयू की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
जिन कोर्सों की बैक परीक्षाएं होनी हैं उनमें बीए-बीएससी-बीकॉम रेगुलर और बीए-बीकॉम प्राइवेट शामिल हैं। इसके अलावा एमए-एमकॉम प्राइवेट परीक्षा शामिल हैं। सहायक कुलसचिव सत्यप्रकाश ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए विलंब शुल्क से दो दिन मौका
यूजी और पीजी में एनईपी के अंतर्गत कोर्सों और प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी विषम सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं नौ जनवरी से प्रस्तावित हैं। इनके परीक्षा फार्म पूर्व में ही भरवाए जा चुके हैं। विवि ने पांच सौ रुपये विलंब शुल्क से छात्र-छात्राओं को फार्म भरने का अंतिम मौका दिया था। विलंब शुल्क से 19 और 20 दिसंबर को फार्म भरे जा सकते हैं, इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बीपीएड-एमपीएड-बीएड की अंतिम तिथि 22 को
बीपीएड, एमपीएड और एमएड की परीक्षाएं भी नौ जनवरी से प्रस्तावित हैं। इनके परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है। अभी भी बहुत से छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म नहीं भरे हैं। विवि इसके लिए दोबारा मौका नहीं देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें