निशान यात्रा निकालते हुए। (स्त्रोत श्रद्धालु) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। वसंत पंचमी के पर्व पर बैंडबाजों के साथ श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा नगर में निकाली गई। नगर के गंधारी सरोवर स्थित बाबा खाटू श्याम का मंदिर है। वसंत पंचमी के अवसर पर बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का प्रारंभ मंदिर से होते हुए गुरुद्वारा, गुड़ मंडी, सरदार भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, शिव चौक, किठौर बस स्टैंड से होती हुई वापस गंधारी सरोवर मंदिर पर संपन्न हुई। प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा में पंडित सूरज नौटियाल, दिनेश गर्ग अमित गर्ग, राजीव बंसल, रूपिन बंसल, विष्णु अवतार रूहेला, जितेंद्र, शशांक शर्मा, मयंक, अभिषेक, शिवम, विकास, गजेंद्र गुर्जर आदि रहे।