फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाटू श्याम मंदिर में तिरंगे से हुआ बाबा का दिव्य शृंगार

विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर पूजा अर्चना करते हुए। (स्त्रोत श्रद्धालु) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। नगर के खाटू श्याम मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी विनय दुबलिश ने बताया कि बाबा खाटू श्याम का दिव्य शृंगार विशेष रूप से तिरंगे के रंगों से सजाकर किया गया। उन्होंने कहा कि श्री श्याम बाबा का यह अलौकिक शृंगार समस्त श्याम भक्तों की ओर से देश के अमर शहीदों को समर्पित है। श्रद्धालुओं ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति बनाए रखने का संकल्प लिया और देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को नमन करते हुए एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें