फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आयुष की शतकीय पारी से पंचवटी की शानदार जीत

Tue, 23 Sep 2025 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पंचवटी की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले आयुष
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट मैदान में मंगलवार को अंडर-19 का मैच पंचवटी क्रिकेट अकादमी व एलाइट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पंचवटी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर एलाइट एकेडमी को 263 रनों का लक्ष्य दिया। आयुष राज ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 65 बॉल पर 18 चौके एक छक्के के साथ 101 रन बनाकर शतक लगाया। विवेक ने अर्धशतक लगाया 50 रन बनाए। एलाइट के गेंदबाज राघव ने दो, हिमांशु, आयुष्मान , शुभम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलाइट क्रिकेट अकादमी की टीम 35.एक ओवर में मात्र 189 रनों पर सिमट गई। विशु कुमार ने 49 व राघव ने 34 रन बनाए। पंचवटी के गेंदबाज वंश सेन, आर्यन अंसारी ने तीन तीन व आयुष, राज, यश ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी अकादमी ने 73 रनो से मैच को जीता। प्लेयर ऑफ द मैच आयुष राज को कोच उमेश कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें