फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में आयुषी रही प्रथम

Wed, 29 Oct 2025 08:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा बुधवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा रानी सिंह ने किया। छात्राओं ने सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी आदि विषयों पर अपने भाषण दिए। प्रतियोगिता में आयुषी ने प्रथम, गुनगुन ने द्वितीय, साक्षी गोयल और रीता पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रो. मोनिका चौधरी, प्रो. स्वर्णलता कदम और डॉ. नीता सक्सेना उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें