फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने बनाया काढ़ा, होगा निशुल्क वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने बनाया काढ़ा, होगा निशुल्क वितरण
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस से लड़ने के लिये महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय के डॉक्टरों ने आयुष काढे़ का निर्माण किया है। मेडिकल कालेज के डायरेक्टर एडमिन विक्रांत यादव ने बताया कि आयुष मंत्रायल द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही आयुष काढ़े का निर्माण किया गया है। संस्थान की ओर से सरधना तहसील के गोद लिये 5 ग्राम पोहल्ली, दबथवा, नानू, ईकड़ी व बबकपुर में निशुल्क वितरित किये जाएंगे। आयुष काढ़ा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोविड-19 जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव में सहायक हैं। इसके बाद जनपद के अन्य स्थानों में निशुल्क वितरित किये जाएंगे। संस्थान के प्राचार्य डॉ देवदत्त भादलीकर ने बताया कि आयुष काढ़े को 3-5 ग्राम चूर्ण को दो कप पानी में धीमी आंच पर एक कप शेष रहने तक उबालें। आधा कप काढ़ा गुनगुनाकर दिन में दो बार पीये। इसमें स्वादानुसार गुड़ अथवा नींबू मिला सकते हैं। आयुष काढ़ा को प्रतिदिन ताजा बनाकर चाय के स्थान पर प्रयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान के डॉ धनंजय, डॉ शनि सिंह, डॉ सुनिल टंडन, डॉ आशीष कुमार, डॉ वर्षा, डॉ जूली, डॉ ज्योति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें