मेरठ। दिल्ली रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु मिलन भवन में बुधवार सुबह जटिल रोगों के उपचार लिए भारती हर्बल आयुर्वेद की ओर से शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी प्रभु मिलन भवन की सेवा केंद्र की प्रभारी सुनीता बहन ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. अशोक कुमार के निर्देशन में टीम किडनी, कैंसर, हृदय, लिवर, स्त्री रोग, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द सहित अन्य बीमारियों के बारे में परामर्श और उपचार देगी। संवाद