आवास एवं विकास परिषद तथा थाना नौचंदी पुलिस की ओर से आरटीओ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हा
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की ओर से शनिवार को आरटीओ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यहां कई जगहों पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने टीम और पुलिस को देखकर खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। दुकानों के बाहर लगे ठेलों को भी हटवाया गया। जेसीबी और हाथों मे हथौड़ा लेकर टीम के साथ मजदूर भी पहुंचे। आवास विकास कार्यालय के सामने भी अतिक्रमण हटाया गया। बाद में टीम अन्य अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर लौट गई। ब्यूरो