फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से बुजुर्गों को निशुल्क इलाज, जांच एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. आकाश त्यागी कार्ड प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। जिला शिकायत निवारण अधिकारी शाजेब जैदी जिला शिकायत निवारण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सोनिका आर्य ने छात्रों से अपील की कि वह समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।