फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशे के खिलाफ रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
नशे के खिलाफ रैली निकाल कर जागरूक करते डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवक स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने चौथे शिविर का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने सामाजिक सद्भाव और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों और कॉलोनियों से गुजरी। स्वयंसेवकों ने नगरवासियों को मद्यपान और अन्य व्यसनों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति और परिवार दोनों के लिए विनाशकारी है। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने नशे से युवा पीढ़ी के कमजोर होने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया। दूसरे सत्र में बढ़ती जनसंख्या पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें स्वयंसेवकों ने बेरोजगारी, महंगाई और अपराध जैसी समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें