फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रैली निकाल कुप्रथाओं के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
सामाजिक को कुप्रथाओं के खिलाफ रैली निकालते स्वयंसेवक स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर के अंतिम दिन सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम हुए। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को कुप्रथाओं के प्रति जागरूक किया। शकुंतला कॉलोनी में स्वयंसेवकों ने दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, स्त्री-पुरुष असमानता, बालिका शिक्षा, धार्मिक अंधविश्वास और कुरीतियों पर लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक से दहेज प्रथा के खिलाफ प्रभावी संदेश दिया गया। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता से ही समस्याओं का समाधान संभव है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। दूसरे सत्र में “विवाह में अनावश्यक खर्च” पर गोष्ठी हुई। स्वयंसेवकों ने सादगी से विवाह, डीजे पर रोक, वॉट्सऐप से सूचना और सीमित मेहमान बुलाने की अपील की। भोजन की बर्बादी रोकने पर भी जोर दिया गया।

सामाजिक को कुप्रथाओं के खिलाफ रैली निकालते स्वयंसेवक स्रोत कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें