फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सशक्त बनने के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान शुरू किया गया। लखनऊ से 11 बजे से प्रसारित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को स्मार्ट कक्ष की स्क्रीन पर सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने दिखाया गया। महाविद्यालय मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. लता कुमार ने छात्राओं को सशक्त बनने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से महिला सम्मान, सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। संचालन व संयोजन प्रो. लता कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह, मिशन शक्ति समिति सदस्य प्रो. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. कुमकुम, डॉ. भावना सिंह, डॉ. आशीष पाठक सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें