मेरठ। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मेडिसिन विभाग में सेमिनार का आयोजन किया गया। मेडिसिन विभाग ओपीडी में भी जन जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इसमें मेडिसिन विभाग में आने वाले रोगियों एवं तीमारदारों को डेंगू बुखार से बचने एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। अन्य संचारी रोगों के प्रति भी जागरूक किया गया। मेडिसिन विभाग की कार्यकारी विभागाध्यक्ष डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, एवं नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. स्नेहलता वर्मा और मेडिसिन विभाग के जूनियर रेजिडेंट्स सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो