मेरठ। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम ने जागरूकता अभियान चलाया। ऑडियो और वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को रोग उन्मूलन के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि टीबी एवं एचआईवी की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल निशुल्क की जाती है। शबाना ने बताया कि आधुनिक मशीनों द्वारा एमडीआर टीबी की जांच सीबी नॉट मशीन से निशुल्क की जाती है। जांच में व्यक्ति को टीबी निकलती है तो उस व्यक्ति का इलाज उसके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सरकार द्वारा बिल्कुल निशुल्क कराया जाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने कार्यालय के स्टाफ को टीबी मुक्त अभियान में सहयोग की शपथ दिलाई। संवाद