फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांधी, शास्त्री जयंती के साथ मनाया दशहरा पर्व

Tue, 30 Sep 2025 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- दयावती मोदी अकादमी में महापुरुषों की जयंती व दशहरा पर्व पर नृत्य की प्रस्तुति देते वि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी में मंगलवार को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के साथ दशहरा समारोह मनाया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी सदन की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। विद्यार्थियों ने समूह गान की प्रस्तुति दी। कक्षा 11 की छात्रा हर्षिता व कक्षा आठ के श्रेष्ठ भारद्वाज ने दोनों महापुरुषों के जन्म उत्सव व दशहरा पर्व पर अपने विचार रखे। कक्षा सात की छात्रा मन्नत ने गांधी के जीवन पर आधारित एक कविता प्रस्तुति दी। गांधी सदन के विद्यार्थियों ने दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने दांडी मार्च का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। हिंदी विभागाध्यक्ष अनुराधा अरोड़ा ने दोनों महापुरुषों के जीवन की कुछ घटनाओं का उल्लेख किया। प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि सत्य और अहिंसा से भी विश्व को बदला जा सकता है। विजयदशमी का पर्व हमें यह शिक्षा देता है कि अधर्म और असत्य चाहे जितना भी प्रबल क्यों न हो, अंततः सत्य की विजय ही निश्चित होती है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य विवेक यादव, शशि ढाका, नीता सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें