फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने रविवार को प्रदूषण पर वार अभियान के तहत बेगमपुल पर वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें बढ़ते वायु प्रदूषण और स्मॉग की स्थिति को देखते हुए लोगों को प्रदूषण की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। संस्थापक सावन कनौजिया ने लोगों को कूड़ा, प्लास्टिक और थर्माकॉल न जलाने, पेड़-पौधों पर नियमित पानी का छिड़काव करने, सार्वजनिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने और निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी। कार्यक्रम में जाग जाओ मेरठ वालों, कूड़े को मत जलाओ और हवाओं में जहर है, पब्लिक वाहन अपनाना है...जैसे नारे लगाए गए। बेगमपुल रैपिड स्टेशन के बाहर जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सावन कनौजिया, प्रियांशु पत्रेवाल, अमराह, यशिका, राहुल, अनमोल मित्तल, किन्नी, सचिन, दिव्यांशी बिष्ट, मोनिका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें